Saturday, April 17, 2010

भोजन में किसके साथ क्या न खायें ?

मांस व दूध साथ-साथ सेवन न करें।* दही गर्म करके व गर्म चीजों के साथ न खायें।* खिचड़ी के साथ खीर, मट्टा के साथ बेल फल कभी न खायें।* कांसे के बर्तन में दस दिन तक रखा घी नहीं खाना चाहिए। * पका हुआ खाना, ठंडा काढ़ा फिर से गरम करके सेवन नहीं करना चाहिए।* अनेक प्रकार के मांस एक साथ नहीं पकाना चाहिए। * करेला के साथ दही व दूध वर्जित है। * सरसों के तेल में कबूतर का मांस नहीं पकाना चाहिए।* मछली के साथ गुड या शहद नहीं खाना चाहिए।* उडद दाल अधिक गरमी में नहीं सेवन करना चाहिए।* सरसों का साग सिर्फ ठंड में ही खाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment