Tuesday, February 23, 2010
दाग धब्बे छुड़ाने की विधियाँ
हमारे दैनिक जीवन में वस्त्र बहुत आवश्यक हैं और उनसे भी आवश्यक है उनकी देखभाल। वस्त्रों को कितनी ही सावधानी से रखा जाये लेकिन उन पर दाग-धब्बे लग ही जाते हैं जो वस्त्रों की सुन्दरता को खराब कर देते हैं। कपड़ों पर दाग किसी वाह्य वस्तु के संपर्क में आने से लगते हैं। कुछ धब्बे तो पानी व साबुन के प्रयोग से धोकर ही छूट जाते हैं लेकिन कुछ धब्बों को रसायनों के प्रयोग से छुड़ाया जाता है। धब्बों को छुड़ाने की विधि धब्बे की प्रकृति व वस्त्र में मिश्रित तत्व एवं रंग पर निर्भर करती है। धब्बे की प्रकृति धब्बे को देखकर, छूकर, सूँघकर व उसके रंग के अनुसार पता की जा सकती है। कपड़ों पर पड़ने वाले धब्बों की प्रकृति के आधार पर उनको निम्न भागों में बाँटा गया है:- 1) जीव-जन्तुओं से उत्पन्न धब्बे 2) वनस्पतियों द्वारा लगे धब्बे 3) ग्रीस के धब्बे 4) रंग के धब्बे 5) खनिज पदार्थों के धब्बे
1) जीव-जन्तुओं से उत्पन्न धब्बे :इस प्रकार के धब्बे दूध, अंडे, खून व माँस के लग जाने से लगते हैं। इन सब चीजों में प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है इसलिए इन धब्बों को हटाते समय अधिक गर्म पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
2) वनस्पतियों द्वारा लगे धब्बे :ये धब्बे चाय, कॉफी, फल व सब्जी द्वारा लगते हैं। इन धब्बों को हटाने के लिए क्षारीय पदार्थ की आवश्यकता होती है।
3) ग्रीस के धब्बे :ग्रीस के धब्बे के अन्तर्गत मक्खन, तेल, पेन्ट व कोलतार के धब्बे आते हैं। इन धब्बों को छुड़ाते समय ऐसे रसायनों का प्रयोग करना चाहिए जिसमें ग्रीस आसानी से घुल जाये या ऐसे पाउडर इस्तेमाल करें जैसे चॉक, टेलकम पाउडर, चोकर इत्यादि जो धब्बे को सोख लें।
4) रंग के धब्बे :रंग अम्लीय व क्षारीय दोनों प्रकृति के होते हैं। इसलिए इनको छुड़ाने के लिए इनकी प्रकृति के अनुसार ही रसायन का प्रयोग करना चाहिए।
5) खनिज पदार्थों के धब्बे :खनिज पदार्थों से लगे धब्बे में लोहे, स्याही व दवाइयों के धब्बे आते हैं। इन धब्बों में सबसे पहले अम्ल का प्रयोग करें व बाद में अम्ल को उदासीन करने के लिए क्षार का प्रयोग करें।
धब्बे छुड़ाते समय दो आवश्यक बातें ध्यान रखनी चाहिएः 1) कपड़े का रंग व संगटन। 2) धब्बे की प्रकृति व उम्र।
सामान्य निर्देश :1) हो सके तो धब्बों को ताजी अवस्था में ही शीघ्र छुड़ा लें। 2) कपड़े से दाग या धब्बे छुड़ाते समय कपड़े व धब्बे की प्रकृति के अनुसार ही रसायनों का प्रयोग करें। 3) अगर धब्बे की प्रकृति ज्ञात न हो तो सर्व प्रथम कम हानिकारक प्रक्रिया का प्रयोग करें अगर फिर भी दाग न छूटें तो तेज रसायनों का क्रमबद्ध तरीके से प्रयोग करें -- सबसे पहले वस्त्र को ठंडे पानी में भिगोयें। - उसके बाद गरम पानी में भिगोयें। - उसे खुली हवा में डाल दें। - किसी क्षारीय घोल का प्रयोग करें। - अम्लीय घोल का प्रयोग करें। - अगर दाग फिर भी न छूटे तो ब्लीच का प्रयोग करें। 4) रसायनों को सफेद या सूती लिनन के वस्त्र के ऊपर फैला दें व फिर उसके ऊपर गरम पानी डालें। 5) रंगीन लिनन, ऊन, रेशम व रेयॉन पर केवल घोलों का ही प्रयोग करें। 6) कपड़ों पर रसायन केवल उतनी देर तक ही रखना चाहिए जब तक धब्बा पूर्णतया छूट न जाये, इससे अधिक प्रयोग करने पर कपड़े का रंग खराब होने व फटने का भय रहता है। 7) दाग छुड़ाने के लिए स्पॉजिंग विधि का प्रयोग करें, इस विधि में धब्बे को बाहर से अन्दर की तरफ मलें ताकि वह और न फैले। 8) धब्बे को खुली हवा या खिड़की के पास ही छुड़ायें जिससे कि उत्पन्न होने वाले रसायन कमरे में न फैलें व बाहर निकल सकें। 9) ज्वलनशील रासायनिक पदार्थो जैसे एल्कोहॉल, पेट्रोल, स्प्रिट व बैन्जीन आदि का प्रयोग करते समय आग से बचने के लिए सावधानी रखें। विभिन्न धब्बे छुड़ाने की विधियाँ
क्र०सं०
दाग धब्बे
स्थिति
सफेद सूती एवं लिनन का कपड़ा
1.
स्याही
ताजा
1. दाग पर कटा टमाटर व नमक तब तक रगड़े जब तक दाग हट न जाए। 2. मट्ठे या दही में कपड़े को आधे घण्टे तक भिगोकर पानी एवं साबुन से धो दें। 3. नमक एवं नीबू का रस दाग पर लगाकर आधे घण्टे छोड़ दें। फिर साबुन एवं पानी से धोएँ।
सूखा
1. उपर्युक्त पहली एवं दूसरी प्रक्रिया को अधिक समय तक प्रयोग करें। 2. तनु ऑक्जेलिक एसिड में भिगोकर तनु बोरेक्स के घोल में धोकर निकाल लें।
2.
स्याही (बॉल प्वाइंट पेन)
दाग के नीचे ब्लॉटिग पेपर लगाकर मिथाइलेटेड स्प्रिट डालें।
3.
जंग
ऑक्जेलिक एसिड के घोल में भिगोकर तनु बॉरेक्स के घोल में धोएँ।
4.
लिपस्टिक
मिथाइलेटेड स्प्रिट में भिगोकर साबुन से धोएँ।
ग्लिसरीन में आधा घण्टा भिगोने के बाद धब्बे को साबुन व पानी से धोएँ।
5.
मिट्टी
सूखने दें एवं ब्रश से रगड़कर हटाएँ। साबुन व पानी से धोएँ। यदि दाग फिर भी रह जाए तो पोटैशियम परमैग्नेट तथा ऑक्जेलिक एसिड के घोल में धोएँ।
6.
नेलपेन्ट
रूई की सहायता से एमाइल एसिटेट को दाग लगे भाग पर लगाए। इस विधि का प्रयोग एसीटेट रेयॉन के कपड़े पर नहीं करना चाहिए।
7.
ऑयल पेन्ट तथा वॉर्निश
कैरोसीन में भिगोकर साबुन से धोएँ।
एल्कोहल में भिगोकर साबुन से धोएँ।
8.
बूट पॉलिश
1. यदि दाग सूखा हो तो खुरच कर निकाल दें। थोड़ी ग्रीस लगाकर गर्म पानी एवं साबुन से धो लें। 2. तारपीन के तेल में भिगोकर साबुन से धो लें।
9.
पसीने के दाग
ठंड़े पानी में भिगोएँ।
तनु अमोनिया के घोल में भिगोएँ।
दाग को गीला करके धूप से इसका विरंजन करें। जब तक दाग न छूटे उसे गीला ही रखना चाहिए।
जैवेल वॉटर से विरंजन करें।
10.
पेय पदार्थ (चाय, कॉफी)
ताजा
गर्म पानी को दाग पर डालें।
सूखा
बोरेक्स पाऊडर और गर्म पानी को दाग पर डालें।
ग्लिसरीन मे तब तक भिगोएँ जब तक कि दाग छूट न जाए। यदि फिर भी दाग न जाए तो जैवेल वॉटर से विरंजन करें।
11.
खून (प्रोटीन)
ताजा
ठंडे पानी में भिगोकर तनु अमोनिया में धोएँ।
सूखा
नमक व ठंडे पानी में तब तक भिगोएँ जब तक कि दाग हट न जाए।
12.
कत्था एवं पान का दाग
ताजा
पहले तनु पोटैशियम परमैग्नेट का घोल डालें बाद में सोडियम बाइसल्फेट डालें तथा धोएँ।
सूखा
सौलवेन्ट साबुन से धोएँ।
13.
करी (ग्रीस एवं हल्दी)
पानी एवं साबुन के साथ धोएँ।
धूप एवं हवा में विरंजन करें।
जैवेल वॉटर से विरंजन करें।
14.
मोम
ठोस
जितना संभव हो उतना बिना धार वाले चाकू से खुरच कर निकालें।
दाग पर ब्लॉटिग पेपर रखकर गर्म इस्त्री से दबाए। बेन्जीन से धोएँ।
15.
फल
ताजा
स्टार्च के घोल को दाग पर लगाकर 1 घण्टे के लिए छोड़ दें। स्टार्च को रगड़ कर हटा दें एवं दाग पर गर्म पानी डालें।
सूखा
नमक अथवा बॉरेक्स पाउडर दाग पर फैलाकर उस पर गर्म पानी डालें। प्रक्रिया को दाग के हटने तक दोहराएँ।
जैवेल वॉटर से विरंजन करें।
16.
घास
मिथाइलेटेड स्प्रिट में भिगोएँ।
साबुन व पानी से धोएँ।
17.
ग्रीस तेल एवं घी
ताजा
साबुन व गर्म पानी से धोएँ।
सूखा
चिकनाई हटाने वाले घुलनशील घोलों का प्रयोग करके साबुन व गर्म पानी से धोएँ।
18.
हल्दी
करी के दाग हटाने की विधियों का प्रयोग करें।
19.
मेंहदी
गर्म दूध में आधे घंटे तक भिगोकर रखें तथा साबुन से धोएँ।
Thursday, February 18, 2010
दूध का upyog
महेंदी का कंडीशनर
गर्भवती महिला की सुरक्षा
आठवें मास में दलिया बनाकर, दूध डालकर सेवन करना चाहिए। नौवें मास में शतावरी साधित तेल 50 ग्राम लेकर रात को एनिमा हर तीसरे दिन लेना चाहिए। तीसरे मास से लेकर आठवें मास तक दोनों समय एक बड़ा चम्मच सोमघृत दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
प्याज का उपयोग
कान बहता हो, उसमें दर्द या सूजन हो तो प्याज तथा अलसी के रस को पकाकर दो-दो बूँदें कई बार कान में डालने से आराम मिलता है। यदि कोई अंग आग से जल गया हो तो तुरंत प्याज कूटकर प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। विषैले कीड़े, बर्र, कनखजूरा और बिच्छू काटने पर प्याज को कुचलकर उसका लेप लगाना चाहिए। बिल्ली या कुत्ते के काटने पर रोगी को डॉक्टर के पास जाने तक प्याज और पुदीने के रस को तांबे के बर्तन पर डालकर प्रभावित स्थान पर लगाइए इससे विष उतर जाएगा। हिस्टीरिया या मानसिक आघात से यदि रोगी बेहोश हो गया हो तो उसे होश में लाने के लिए प्याज कूटकर सुँघाएँ इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है। मूत्राशय की पथरी को दूर करने के लिए रोगी को प्याज के रस में शकर डालकर शर्बत बनाकर पिलाएँ। ऐसा शर्बत नियमित रूप से पिलाने से पथरी कट-कटकर निकल जाती है। इस दौरान रोगी को टमाटर, साबुत मूँग तथा चावल न खाने दें। रोगी को भोजन के साथ एक खीरा खाने को दें। साथ ही रोगी को खूब पानी पीने के लिए कहें। किसी नशे में धुत व्यक्ति को यदि एक कप प्याज का रस पिला दिया जाए तो नशे का प्रभाव काफी कम हो जाता है।
स्वाइन फ्लू
हल्दी का उपयोग
आवंला
घेरलू nuskhe
NDNDबच्चों का पेट दर्द होने पर अदरक का रस, पाँच ग्राम तुलसी पत्र घोटकर, औटाकर बच्चों को तीन बार पिलाएँ।बच्चों के बलवर्धन के लिए तुलसी के चार पत्ते पीसकर 50 ग्राम पानी में मिलाएँ। सुबह पिलाएँ।आमाशय का दर्द हो तो तुलसी पत्र को चाय की तरह औटाकर सुबह-सुबह लेना लाभदायक होता है।
मसाले का उपयोग
Wednesday, February 17, 2010
सौंदर्य
Sunday, February 14, 2010
सामान्य ज्ञान
क. उर्मिला सिंह
ख. ई श्रीनिवास लक्ष्मी
ग. प्रभाकर राव
घ. सरोज पांडे
2. 2008 का इंदिरा गांधी पुरस्कार (नेशनल अवार्ड) किसे मिला?
क. प्रसुन जोशी
ख. सरोज खान
ग. नीरज पांडे
घ. अमोल पालेकर
3. पिछले दिनों किस एयरलाइन ने खुद को दीवालिया घोषित किया?
क. कैथे पैसिफिक एयरलाइंस
ख. पाकिस्तान एयर लाइंस
ग. दुबई एयर लाइंस
घ. जापान एयर लाइंस
4. भारतीय सेना के नए थल सेनाध्यक्ष बनाए गए हैं?
क. शिवशंकर मेनन
ख. विजय कुमार सिंह
ग. विक्रम कोठारी
घ. प्रवीण कुमार
5. 2008 में किस भाषा की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का अवार्ड मिला?
क. तमिल
ख. बंगाली
ग. मराठी
घ. हिंदी
6. अंडर 19 वर्ल्डकप क्रिकेट मैच में भारत किस देश से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हुआ।
क. आस्ट्रेलिया
ख. वेस्ट इंडीज
ग. साउथ अफ्रीका
घ. पाकिस्तान
7. पिछले दिनों किस पत्रकार को प्रसार भारती का अध्यक्ष बनाया गया?
क. शोभा डे
ख. मृणाल पांडे
ग. खुशवंत सिंह
घ. राजीव शुक्ला
8. हाल ही में किस नेता की 113वींजयंती मनाई गई?
क. राममनोहर लोहिया
ख. जयप्रकाश नारायण
ग. नेताजी सुभाषचंद्र बोस
घ. पंडित कमलापति त्रिपाठी
9. पिछले दिनों किस भारतीय मूल की अभिनेत्री को मोस्ट डिजायरेबल वुमन अवार्ड के लिए चुना गया?
क. ऐश्वर्या राय
ख. फ्रीडा पिंटो
ग. प्रियंका चोपडा
घ. पद्मलक्ष्मी
उत्तर: 1. ख, 2. ग, 3. घ, 4. ख,5. ख, 6. घ, 7. ख, 8. ग, 9. घ
सामान्य ज्ञान
(क) मानव विकास पर नई जानकारी (ख) फिश इवोल्यूशन पर नई जानकारी
(ग) पक्षियों के विकास पर नई जानकारी (घ) ट्रेटापॉड्स के विकास पर नई जानकारी
2. क्या आप बता सकते हैं कि पृथ्वी पर चलने वाले चौपायों का विकास किस जीव से हुआ?
(क) अमीबा (ख) कबूतर
(ग) मछली (घ) इनमें से कोई नहीं
3. पृथ्वी पर चलने वाले चार पैरों वाले जीव के विकास की सबसे महत्वपूर्ण व मान्यताप्राप्त थ्योरी कौन सी है?
(क) फिश-ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी (ख) बर्ड-ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी
(ग) ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी (घ) फिश ट्रांजिशन थ्योरी
4. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम मांसपेशियों का विकास किया है, जो उन व्यक्तियों के लिए काफी कारगर साबित होगी, जिनकी पलकें बंद नहीं होतीं। यह कृत्रिम मांसपेशियां मुख्य रूप से बनी हैं।
(क) सिल्वर पॉलीमर से (ख) सिलिकॉन पॉलीमर से
(ग) सल्फर पॉलीमर से (घ) गोल्ड पॉलीमर से
5. कोरियन टाइम्स में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरों ने मानव शरीर जैसी संरचना वाले एक ऐसे वाकिंग रोबोट का निर्माण किया है, जो घर की साफ-सफाई से लेकर खाना गर्म करने का काम आसानी से कर सकता है। यह वाकिंग रोबोट कौन सा है?
(क) मेरु-1 (ख) वाकिंग रोबोट मेल
(ग) मेरु-2 (घ) कोरू वाकिंग रोबोट
6. पिछले दिनों हृदय रोगियों के इलाज हेतु पहली बार हॉलैंड में जीन परिवर्धित खरगोश के दुग्ध का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ। इस विशेष दुग्ध से क्या फायदे हैं?
(क) प्रत्यारोपित अंगों को शरीर द्वारा अस्वीकार करने से रोकता है
(ख) धमनियों को संकरा बनाता है
(ग) धमनियों को मजबूत करता है
(घ) शिराओं को मजबूत बनाता है
7. एक हालिया शोध के अनुसार, ग्रीन टी मधुमेह, हाई कोलेस्ट्राल, डिमेंशिया आदि में कारगर होने के साथ ही फेफडे के कैंसर रोकने में मददगार साबित होता है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से क्या लाभ हैं?
(क) यह डीएनए को नष्ट होने से रोकता है (ख) यह आरएनए को नष्ट होने से रोकता है
(ग) यह लाल-रक्त कणिका को नष्ट होने से रोकता है
(घ) यह सफेद-रक्त कणिका को नष्ट होने से रोकता है
8. ग्रीन टी में पाया जाने वाला वह कौन सा तत्व है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है?
(क) पॉलीफेनॉल्स (ख) मोनोफेनॉल्स
(ग) मल्टीफेनॉल्स (घ) फेनॉल्स
9. यूरोप अपना ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने जा रहा है, जो विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से बेहतर होगा। यह जीपीएस कब काम करना शुरू कर देगा?
(क) 2015 तक (ख) 2012 तक
(ग) 2013 तक (घ) 2014 तक
10. टेक्नियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी शॉकवेव डिवाइस विकसित की है, जो पुरुषों की , नामर्दी ठीक कर सकती है। इस शॉकवेव डिवाइस में इस्तेमाल किया जाता है।
(क) उच्च आवृत्ति की लेजर किरणें
(ख) तीव्र वायु
(ग) उच्च आवृत्ति की प्रकाश तरंगें (घ) उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगे।
उत्तर-1.(घ), 2.(ग), 3.(क), 4.(ख), 5.(ग), 6.(क), 7.(क), 8.(क), 9.(घ), 10.(घ)
सामान्य ज्ञान
क. सी. मुनियप्पा ख. गगनजीत भुल्लर
ग. अर्जुन अटवाल घ. इसमें कोई नहीं
2-हाल ही में भारत ने उडीसा के एक द्वीप से परमाणु आयुध ले जाने वाले किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
क. धनुष-1 ख. अग्नि-1
ग. अश्वमेध-1 घ. वायु-1
3-बराक ओबामा ने पिछले दिनों किस भारतीय को कला और मानवता समिति का सदस्य नियुक्त किया?
क. निरूपमा राव ख. झुंपा लाहिडी
ग. बप्पा लाहिडी घ. सुजाता सिंह
4-वर्ष 2009-2010 का दलीप ट्रॉफी विजेता कौन बना?
क. दक्षिण क्षेत्र ख. उत्तर क्षेत्र
ग. पश्चिम क्षेत्र घ. रेलवे
5. पिछले दिनों नेपाल के किस उपराष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैथिली में शपथ ग्रहण करनी पडी?
क. गिरिजा कोइराला ख. परमानंद झा
ग. कृष्ण प्रसाद भट्टराई घ. भुवन थापा
6-पिछले दिनों हॉलैंड में संपन्न 33वें इंटरशूट टूर्नामेंट की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा किसने जीती? क. टीनू मोहाउप्ट ख. शुमा शिरूर
ग. अभिनव बिंद्रा घ. अवनीत सिद्धू
7-अवैध संतान के लिए जनता से माफी मांगने वाले जैकब जुमा किस देश के राष्ट्रपति हैं?
क-वेस्टइंडीज ख. पाकिस्तान
ग. साउथ अफ्रीका घ. घाना
8. अमेरिकन डायरेक्टर ग्रेग हेल्वे की किस भाषा की फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया?
क. हिंदी ख. मलयालम
ग. अंग्रेजी घ. चीनी
उत्तर - 1. ख, 2.ख, 3. ख, 4. ग, 5.ख, 6.ग, 7. ग, 8.क