Thursday, September 23, 2010

नारियल के फायदे

नारियल का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए, बी, सी और खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नारियल का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कोलेस्ट्राल और वसा नहीं पाया जाता।
[अन्य फायदे]
* पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
* यह इंफ्लूएंजा, दाद, चेचक, हेपेटाइटिस सी जैसे बीमारियों के लिए जिम्मेदार वायरस को खत्म कर देता है।
* शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
* रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित बनाए रखता है। यह डायबिटीज का खतरा भी घटाता है।
* यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
* यह किडनी के स्टोन को गलाने में मदद करता है।
* मोटापे से बचाता है।
* ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है।
* यह ब्रेस्ट, कोलन (बड़ी आंत) और लिवर कैंसर के खतरे से बचाता है।
* दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्राल के अनुपात को सुधारता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
* यह शरीर पर पड़ने वाली झुर्रियों और शिथिल पड़ती त्वचा के लिए उपयोगी होता है।
* लगातार उल्टी आने पर नारियल पानी का सेवन लाभकारी होता है।