Sunday, February 14, 2010

सामान्य ज्ञान

1. प्रतिष्ठित साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित एक हालिया शोध के अनुसार, रीढ वाले चौपायों (चार पैर वाले) ने पृथ्वी पर पहली बार 38.5 करोड वर्ष पहले चलना शुरू किया, जो मान्यता प्राप्त वर्तमान थ्योरी से 180 लाख वर्ष पहले है। इस महत्वपूर्ण खोज का क्या महत्व है?
(क) मानव विकास पर नई जानकारी (ख) फिश इवोल्यूशन पर नई जानकारी
(ग) पक्षियों के विकास पर नई जानकारी (घ) ट्रेटापॉड्स के विकास पर नई जानकारी
2. क्या आप बता सकते हैं कि पृथ्वी पर चलने वाले चौपायों का विकास किस जीव से हुआ?
(क) अमीबा (ख) कबूतर
(ग) मछली (घ) इनमें से कोई नहीं
3. पृथ्वी पर चलने वाले चार पैरों वाले जीव के विकास की सबसे महत्वपूर्ण व मान्यताप्राप्त थ्योरी कौन सी है?
(क) फिश-ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी (ख) बर्ड-ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी
(ग) ट्रेटापॉड ट्रांजिशन थ्योरी (घ) फिश ट्रांजिशन थ्योरी
4. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम मांसपेशियों का विकास किया है, जो उन व्यक्तियों के लिए काफी कारगर साबित होगी, जिनकी पलकें बंद नहीं होतीं। यह कृत्रिम मांसपेशियां मुख्य रूप से बनी हैं।
(क) सिल्वर पॉलीमर से (ख) सिलिकॉन पॉलीमर से
(ग) सल्फर पॉलीमर से (घ) गोल्ड पॉलीमर से
5. कोरियन टाइम्स में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरों ने मानव शरीर जैसी संरचना वाले एक ऐसे वाकिंग रोबोट का निर्माण किया है, जो घर की साफ-सफाई से लेकर खाना गर्म करने का काम आसानी से कर सकता है। यह वाकिंग रोबोट कौन सा है?
(क) मेरु-1 (ख) वाकिंग रोबोट मेल
(ग) मेरु-2 (घ) कोरू वाकिंग रोबोट
6. पिछले दिनों हृदय रोगियों के इलाज हेतु पहली बार हॉलैंड में जीन परिवर्धित खरगोश के दुग्ध का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ। इस विशेष दुग्ध से क्या फायदे हैं?
(क) प्रत्यारोपित अंगों को शरीर द्वारा अस्वीकार करने से रोकता है
(ख) धमनियों को संकरा बनाता है
(ग) धमनियों को मजबूत करता है
(घ) शिराओं को मजबूत बनाता है
7. एक हालिया शोध के अनुसार, ग्रीन टी मधुमेह, हाई कोलेस्ट्राल, डिमेंशिया आदि में कारगर होने के साथ ही फेफडे के कैंसर रोकने में मददगार साबित होता है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से क्या लाभ हैं?
(क) यह डीएनए को नष्ट होने से रोकता है (ख) यह आरएनए को नष्ट होने से रोकता है
(ग) यह लाल-रक्त कणिका को नष्ट होने से रोकता है
(घ) यह सफेद-रक्त कणिका को नष्ट होने से रोकता है
8. ग्रीन टी में पाया जाने वाला वह कौन सा तत्व है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है?
(क) पॉलीफेनॉल्स (ख) मोनोफेनॉल्स
(ग) मल्टीफेनॉल्स (घ) फेनॉल्स
9. यूरोप अपना ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने जा रहा है, जो विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से बेहतर होगा। यह जीपीएस कब काम करना शुरू कर देगा?
(क) 2015 तक (ख) 2012 तक
(ग) 2013 तक (घ) 2014 तक
10. टेक्नियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी शॉकवेव डिवाइस विकसित की है, जो पुरुषों की , नामर्दी ठीक कर सकती है। इस शॉकवेव डिवाइस में इस्तेमाल किया जाता है।
(क) उच्च आवृत्ति की लेजर किरणें
(ख) तीव्र वायु
(ग) उच्च आवृत्ति की प्रकाश तरंगें (घ) उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगे।
उत्तर-1.(घ), 2.(ग), 3.(क), 4.(ख), 5.(ग), 6.(क), 7.(क), 8.(क), 9.(घ), 10.(घ)

No comments:

Post a Comment