Thursday, November 26, 2009

आलू - पोहे

सामग्री 
आलू - पोहे  

पोहा २५० ग्राम 

प्याज ४ 

आलू ४ 

तेल १०० ग्राम 

जीरा १/४ बड़े चम्मच 

राई १/४ बड़े चम्मच 

बारीक कटा हरा धनिया 

हरी मिर्च २  
  विधि 
आलू को उबालकर और छोटे टुकड़े कर लें। 
प्याज बारीक काट लें। 
हरी मिर्च के भी बारीक टुकड़े कर लें। 
पोहा थोड़े से पानी में २-३ मिनट तक भिगो दें और निकाल कर चलनी में रखें ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए। 
कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने पर राई, जीरा और हरी मिर्च डालें। 
बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरी रंग तक भून लें। 
इसमें कटे हुए आलू डाल कर थोड़ी देर चलाते रहें। 
पोहे कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह सब मिला लें। आँच धीमी करें। ढँक कर रखें। २-३ मिनट बाद एक बार फिर से चम्मच से हिला दें। 
स्वादानुसार नमक डालें। 
परोसते समय प्लेट में उपर से बारीक कटा धनिया डालें।

No comments:

Post a Comment